नीतीश 7वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, इन 14 मंत्रियों ने भी साथ में ली शपथ

img

पटना। नीतीश कुमार ने आज राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ कुछ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। कांग्रेस और आरजेडी ने शपथग्रहण समारोह का बहिष्कार किया।

Nitish Kumar was crowned again

तारकिशोर और रेणुदेवी बने डिप्ट सीएम

नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्यपाल फागू चौहान ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद कटिहार से विधायक चुने गए हैं जबकि रेणु देवी बेतिया विधानसभा सीट से चुनाव जीती हैं। तारकिशोर प्रसाद वैश्य समुदाय से आते हैं। जबकि रेणु देवी अति-पिछड़ा वर्ग से आती हैं।

भाजपा के मंत्री 

भाजपा के राम सूरत राय ने मंत्री पद की ली शपथ

भाजपा के जीवेश मिश्रा और रामप्रीत पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा के अमरेंदर प्रताप सिंह और मंगल पांडे ने मंत्री पद की ली शपथ

VIP चीफ मुकेश सहनी ने ली शपथ

VIP चीफ मुकेश सहनी ने मंत्री पद की शपथ ले ली। मुकेश सहनी सन ऑफ मल्लाह के रूप में जाने जाते हैं। इस बार एनडीए के साथ 11 सीटों पर उनकी पार्टी लड़ी थी। जिसमें 4 सीटें उनके खाते में गईं।

HAM कोटे से संतोष सुमन ने ली शपथ

HAM कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू नेता शीला मंडल ने ली मंत्री पद की शपथ

जदयू नेता शीला मंडल ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष ली मंत्री पद की शपथ। वे मधुबनी के फुलपरास विधानसभा से जीत कर आईं हैं।

मेवालाल चौधरी ने राज्यपाल के सामने ली शपथ

जदयू के मेवालाल चौधरी ने राज्यपाल फागू चौहान के समक्ष मंत्री पद की शपथ ली।  ये कृषि विश्वविद्यालय में वीसी रह चुके हैं।

बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

जदयू नेता  बिजेंद्र यादव और अशोक चौधरी ने राज्यपाल फागू चौहान के सामने शपथ ली।

विजय चौधरी भी बने मंत्री

जेडीयू के विजय चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। विधानसभा अध्यक्ष थे। छह बार विधायक बन चुके हैं। सरायरंजन सीट से जीते हैं इस बार।

Related News