img

उत्तर प्रदेश॥ प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,455 नए मामले सामने आए हैं।  राज्य में 22,166 एक्टिव केस हैं। वहीं 9,775 लोग होम आइसोलेशन में है।
cm yogi
प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि राज्य में कल एक दिन में कुल 87,478 सैम्पल की जांच की गयी। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,72,10,174 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,84,692 मरीज कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। राज्य में कोविड-19 रिकवरी रेट 94.24 प्रतिशत हो गया है।
ई-संजीवनी के माध्यम से पिछले चौबीस घंटे में 860 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक कुल 2,11,185 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,58,351 क्षेत्रों में 4,55,031 टीम दिवस के माध्यम से 2,88,69,802 घरों के 14,14,57,743 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 2,292 लोग इलाज करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे है।
उन्होंने बताया कि 65,408 कोविड हेल्प डेस्क के माध्यम से 9,81,042 संक्रमित लोग का चिह्नांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव पाए गए लोगों में 0-20 आयु वर्ग के 13.61 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 47.22 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 29.02 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 9.97 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चों तथा पूर्व में किसी अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों का विशेष ध्यान रखा जाये। संक्रमण से बचने के लिए मास्क के उपयोग नियमित हाथ धोने तथा उचित दूरी बनाये रखे। उन्होंने कहा कि कोरोना से उपचारित लोगों को यदि कोई समस्या हो तो उनके लिए पोस्ट कोविड केयर सेन्टर भी कार्य कर रहे हैं।

--Advertisement--