img

Instagram Reels: आज के दौर में चाहे युवा हों या बच्चे, हर किसी पर इंस्टाग्राम रील्स देखने और बनाने का जुनून सवार है। पिछले तीन-चार सालों में लोगों में रील्स को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। कर्नाटक के उडुपी शहर में रहने वाली एक महिला को भी रील बनाने का बहुत शौक था। भले ही उसके केवल 16 फॉलोअर्स थे, फिर भी वो सवेरे, शाम और रात बिना रुके रीलें बना रही थी।

पत्नी का रील बनाने का जुनून पति पर भारी पड़ा। गुस्से में आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। उसने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने अब आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। मृत महिला का नाम जयश्री है। उनके पति का नाम किरण उपाध्याय है। जांच में पता चला कि महिला सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव थी।

शुरुआती दिनों में रील बनाने का शौक उनके पति को ज्यादा अच्छा नहीं लगा। मगर बाद में पत्नी के दिन-रात रील बनाने में व्यस्त रहने के कारण दोनों के बीच झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया। गुरुवार की रात भी दोनों के बीच झड़प हुई। बहस चरम पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, झगड़ा बढ़ने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार, मामले को दबाने के लिए शुरुआत में पति घायल पत्नी को उडुपी के ब्रह्मवर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गया। उसने बताया कि उसकी पत्नी घर की छत से गिरकर घायल हो गयी है। इसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए उडुपी के अज्जाराकाडु सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच कहा जा रहा है कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पूछताछ में उसने सच उगल दिया।

--Advertisement--