उत्तराखंड में मिले 1700 घरों में डेंगू के लार्वा

img

देहरादून।। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में डेंगू काफी तेजी से ‎फैल रहा है अभी तक यहां मरीजों की संख्या 780 तक जा पहुंची चुकी है। इसके बारे में सीएमआ डॉ.एसके.गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद ओर 14 मरीजों को डेंगू से पीड़ित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग डेंगू की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर सर्वे कर रही है।

सर्वे के दौरान अब तक 1700 घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम राजधानी के 50 हजार घरों में सर्वे कर चुकी है। इस दौरान 2 लाख से अधिक लोगों को कवर किया जा चुका है। इस दौरान 4,265 लोग बुखार से पीड़ित मिले। उन्होंने कहा कि जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में शहर भर में 21 टीमें सक्रिय हैं। ये टीमें लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं।

पढि़ए-हिंदुस्तान के इस इलाके में आतंकी दे सकते हैं बड़ी वारदात को अंजाम, हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

इसके साथ ही जिस घर में भी डेंगू के लार्वा मिल रहे हैं, उन्हें नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर नष्ट किया जा रहा है। शहरभर में निरंतर लार्वा को नष्ट करने के लिए दवाओं के छिड़काव भी किए जा रहे हैं। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएस. बिष्ट ने प्राइवेट लैब की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन आईएमए ने इस पर एतराज किया है।

जिलाध्यक्ष डॉ. संजय गोयल ने कहा कि निजी लैब की कार्यक्षमता पर शक करना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी दिन-रात मरीजों की इलाज में लगे हुए हैं। वे भी हर मरीज को स्वस्थ करने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।

फोटो- फाइल

Related News