img

Uttarakhand News: यूरोपीय देश पोलैंड में दो नौजवानों की नहाते वक्त डूबने से जान चली गई। वे जॉब के लिए पोलैंड गए थे। इस मामले के बाद उनके घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है।

खबर के मुताबिक, जनपद टिहरी के मूल निवासी और 20 बीघा ऋषिकेश रहने वाले 24 वर्षीय दीपक सिंह राणा इसी साल अप्रैल 2024 में जॉब करने के लिए पोलैंड गए थे। वहां उनका मित्र अनिकेत नेगी जो ऋषिकेश का ही रहते है बीते दो साल से नौकरी कर रहा था। दोनों अक्सर एक साथ घूमने जाया करते थे।

पिछले संडे को दोनों दोस्त नहाने के लिए समुंद्र के किनारे गए थे, जहां वे एक के बाद एक डूब गए। पोलैंड पुलिस ने उनके लाशों को बरामद कर लिया है और भारतीय दूतावास को जानकारी दी।

दोनों के शव जल्द ही उत्तराखंड लाने की तैयारी

एम्बसी ने इस घटना की जानकारी ऋषिकेश में उनके घरवालों को दे दी है। दोनों नौजवानों की मौत के बाद उनके घरवालो का बुरा हाल है और पूरे 20 बीघा क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों नौजवानों के शवों को पोलैंड से हिंदुस्तान लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

--Advertisement--