Politics : संगम नगरी में विधानसभा चुनाव के लिए काँग्रेस पार्टी से कितने दावेदार

img

प्रयागराज : आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने इस जिले में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है और पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है। जिले से कुल 12 विधानसभा क्षेत्र हैं ! 78 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की है। कुछ लोगों ने आवेदन पत्र जिले की कार्यकारिणी को सौंपे हैं तो कुछ ने राज्य कार्यकारिणी के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की है। सबसे अधिक आवेदन फूलपुर और कोरांव विधानसभा सीट के लिए किए गए हैं।

congress party

इन दोनों सीटों ने 10-10 लोगों ने दावेदारी की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जल्द से जल्द प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करना चाहती है। शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का नाम तीन हफ्ते पहले ही घोषित हो चुका है। पार्टी ने बाकी सीटों के लिए 25 सितंबर से दावेदारों से आवेदन मांगे थे। रविवार को दावेदारी का अंतिम दिन था।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक कुल 78 दावेदारों ने चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जताई है। ये सभी लोग पार्टी के कैडर से जुड़े हैं। सुरेश यादव ने बताया कि गंगापार की पांच विधानसभा सीटों के लिए 35 लोगों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे अधिक आवेदन फूलपुर विधानसभा सीट के लिए आए हैं।

यहां कुल 10 लोगों ने दावेदारी की है। इसके अलावा उनके पास सोरांव से सात, प्रतापपुर से तीन, हंडिया से चार, फाफामऊ से पांच दावेदारों के आवेदन आए हैं। छह लोगों ने प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है। यमुनापार के अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि यमुनापार की चार विधानसभा सीटों के लिए 31 दावेदार सामने आए हैं। इसमें कोरांव से 10, बारा से पांच, करछना से सात और मेजा से छह लोगों ने दावेदारी की है।

Related News