_1644658883.png)
Up Kiran , Digital Desk: बी-टाउन में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी फिल्में बनी लेकिन रिलीज नहीं हो पाईं। पर सुनील शेट्टी अलग हैं। उनकी 33 फिल्में अब तक रिलीज नहीं हो सकीं।
सुनील शेट्टी ने कई हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने अक्षय कुमार, सनी देओल, अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। फिर भी उन्हें इस बात का मलाल है कि उन्हें ज्यादा अच्छी फिल्में नहीं मिलीं।
जानकर हैरानी होगी कि इन 33 फिल्मों में से ज्यादातर की शूटिंग पूरी हो चुकी थी। कुछ तो अधूरी रह गईं। इन फिल्मों में उनकी जोड़ी कई ऐसी एक्ट्रेसेस के साथ बनी, जिनके साथ वे कभी पर्दे पर नहीं दिखे।
इन फिल्मों में फौलाद, दो कदम आगे (दिव्या भारती के साथ), जाहिल, गहरा, एक हिंदुस्तानी (रवीना टंडन के साथ), हम हैं आग (सोमी अली के साथ), आयुध (सोनाली बेंद्रे के साथ), द बॉडीगार्ड (श्रीदेवी के साथ), शोला और रुस्तम, जुआ (मनीषा कोइराला के साथ), चोरी मेरा काम, कमिश्नर (शिल्पा शेट्टी के साथ) जैसी फिल्में शामिल हैं।
और तो और कौरव, करमवीर, कैप्टन अर्जुन, काला पानी, राधे श्याम, सीता राम, पूरब की लैला पश्चिम का छैला, हम पंछी एक डाल के, वंदे मातरम, अखंड, चोर सिपाही, जज्बा, मुक्ति, फेम, गुड नाइट, फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट, मुंबई टैक्सी सर्विस, शोमैन, चाय गरम, शूटर जैसी फिल्में भी रिलीज नहीं हुईं।
सुनील शेट्टी सिर्फ एक एक्टर नहीं हैं। वे फिल्म प्रोड्यूसर और टीवी प्रेजेंटर भी हैं। उन्होंने हिंदी के साथ मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है।
सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म बलवान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जल्दी ही उनकी फिल्में जैसे हमारा वक्त, दिलवाले, मोहरा, गोपी किशन हिट हुईं। उनकी आने वाली फिल्में हैं केसरी वीर और वेलकम टू द जंगल।
--Advertisement--