बड़ा रेल हादसा- 36 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 72 घायल

img

तापे॥ ताइवान में शुक्रवार को सुरंग के भीतर हुए खौफनाक ट्रेन हादसे में कम से कम 36 लोगों के मरने और 72 लोगों के घायल होने की शुरुआती जानकारी मिली है। इस हादसे में मरने वालों और घायलों की संख्या ज्यादा हो सकती है।

Taiwan/ train-derailed / 36 death

ताइवान के पूर्वी तट के पास सुरंग में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के चलते बड़ा हादसा हो गया, जिसमें प्रारंभिक तौर पर 36 यात्रियों के मारे जाने की खबर है। पूर्वी ताइवान में हुए इस ट्रेन हादसे में अन्य 72 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी स्थानीय परिवहन मंत्रालय के हवाले से आ रही है।

दरअसल, ये दुर्घटना शुक्रवार को सरकारी छुट्टी के दिन तोरोक जॉर्ज दर्शनीय क्षेत्र के पास सुबह नौ बजे के करीब हुआ है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार रेल में 350 यात्री सवार थे, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

Related News