इस शहर में मिला 4,500 साल पुराना सूर्य मंदिर, Archaeologists बोले- सबसे बड़ी खोज

img

काहिरा। मिस्र के पुरातत्वविदों को खुदाई के दौरान बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने राजधानी काहिरा के रेगिस्तान में दबे लगभग 4,500 साल पुराने सूर्य मंदिर को ढूंढ निकाला है। ये सूर्य मंदिर आर्कियोलॉजिस्ट्स को काहिरा के निकट स्थित अबु गोराब शहर में मिला है। इसे पिछले कई दशकों में आर्कियोलॉजिस्ट्स की सबसे बड़ी खोज में से एक बताया जा रहा है।

एक रिपोर्ट की मानें तो 4,500 साल पुराने इस सूर्य मंदिर का निर्माण मिस्र के राजा फैरोस ने करवाया था। इस मंदिर के पास स्थित पिरामिडों को राजा के अंतिम विश्राम स्थल के रूप में निर्मित कराया गया था ताकि मृत्यु के बाद राजा दोबारा देवताओं के रूप में पुनर्जीवित हो सके। बताया जा रहा है कि मिस्र के उत्तरी इलाके में आर्कियोलॉजिस्ट्स को खुदाई के दौरान सूर्य मंदिर के अवशेष मिले। इस मंदिर को 25वीं शताब्दी ईसा पूर्व बनवाया गया था। जांच में पता चला कि सूर्य मंदिर का बेस मिट्टी की ईंटों का बनाया गया था।

ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस साइट पर पहले से कोई बिल्डिंग थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सूर्य मंदिर में सफेद चूना पत्थर के दो फुट मोटे खंभे भी मिले हैं। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सूर्य मंदिर का बेस काफी मजबूत है। अबू गोराब में मिले इस सूर्य मंदिर में मिट्टी से भरे कई जार भी मिले हैं जो 4500 साल पहले की शिल्पकला का नमूना है।

Related News