अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 भारतीय युवक चीन में मिले, चीनी सेना ने की पुष्टि

img

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है। चीनी सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है। कि अरुणाचल प्रदेश से लापता 5 युवक उनके पास हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा करते हुए कहा है। कि चीनी सेना पीएलए ने भारतीय सेना की ओर से हॉटलाइन पर भेजे गए संदेश का जवाब भी दिया है। उन्होंने बताया है। कि लापता युवक उनके एरिया में पाए गए हैं। आपको बता दे युवकों को भारत को सौंपने के लिए प्रक्रियाओं को निभाया जा रहा है। दरअसल अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने पिछले दिनों दावा किया था।

कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से पांच भारतीयों को कथित रूप से अगवा कर लिया है। और एरिंग ने पीएमओ को टैग कर अपने ट्वीट में दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के पांच लोगों को अगवा किया गया है। उन्होंने भारत सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की थी। इसके अलावा बाद में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी अरुणाचल प्रदेश के 5 निवासियों को लेकर चिंता जाहिर की और कहा था। कि भारतीय सेना ने रविवार को अपने (पी एल ए) समकक्ष को हॉटलाइन संदेश भेजा गया था। जबकि एक दिन पहले ही चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से जब यह पूछा गया। तो उन्होंने बताया था। कि इस संबंध में उनके पास बताने के लिए कोई बात नहीं है।

 

Related News