यूपी में 15 साल की दलित लड़की के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप किया, मौत 

img

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक 15 साल की दलित लड़की के साथ हैवानियत की गई। धान काटने गई किशोरी के साथ आरोपियों ने खेत में गैंगरेप किया। पीड़ित चीखने न पाए इसलिए शराब के नशे में धुत हैवानों ने  उसका मुंह और नाक दबाए रखा। जिसके चलते किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के प्राइवेट पार्ट पर चोट के भी निशान मिले हैं।

Teenager gang-raped in Barabanki

पुलिस इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने धाराएं बढ़ाई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गुरुवार शाम पीड़िता का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

यह है पूरा मामला

सतरिख थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित बुधवार शाम धान की कटाई करने के लिए खेत गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। रात में लड़की का शव खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे। मौके की परिस्थितियां बता रही थीं कि लड़की के साथ पहले दुष्कर्म, फिर हत्या की गई। वारदात करने वाले भी एक या दो नहीं, बल्कि इससे ज्यादा थे। मौके पर शराब की तीन बोतलें भी मिली हैं।

FIR में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई

प्रभारी एसपी आरएस गौतम ने बताया कि बुधवार देर शाम थाना सतरिख के गांव में एक लड़की का शव धान के खेत में मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद एफआईआर में हत्या के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई है। जांच के लिए अपर एसपी की अगुआई में टीम का गठन किया गया है। सारे सबूत जुटाए जाएंगे और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News