Up Kiran, Digital Desk: रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां नाना ने अपनी नातिन को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं, किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। मामला तब सामने आया जब किशोरी के चाचा ने प्रकरण की कंप्लेन पुलिस से की। पीड़िता के चाचा की कंप्लेन पर पुलिस ने आरोपी नाना को अरेस्ट कर जेल भेज दिया।
घटना ऊधम सिंह नगर की है। बता दें कि एक शख्स ने पुलिस से शिकायत की कि उसके बड़े भाई ने दूसरी शादी कर ली है। पहली पत्नी अपने पति और बच्चे को छोड़कर कहीं चली गई थी। जिसके बाद भाई ने दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी से पैदा हुई 15 साल की लड़की भी उनके साथ रहती थी। इन सबके बीच भाई की दूसरी पत्नी की मां यानी किशोरी की सौतेली नानी बीमार पड़ गईं। जिसके बाद किशोरी की दूसरी मां (सौतेले नाना) के पिता उसे उसकी सौतेली नानी की देखभाल के लिए अपने घर ले गए।
तत्पश्चात, 70 साल के सौतेले नाना ने अपनी 15 साल की नातिन के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने किशोरी के साथ कई बार ऐसा किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद किशोरी ने एक बेटी को जन्म दिया। उसके कुकृत्यों के बारे में किसी को पता न चले, इसके लिए उसने बच्ची को किसी को गोद दे दिया और किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सौतेली माँ को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद प्रकरण की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने आरोपी नाना को अरेस्ट कर लिया है।
_1549759625_100x75.png)
_319444470_100x75.png)
_1180945512_100x75.png)
_441638052_100x75.png)
_1195473182_100x75.png)