img

US News: अमेरिका से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई, जब एक 154 किलो वजनी महिला उस पर बैठ गई। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला को अरेस्ट कर लिया है।

ये मामला 25 अप्रैल 2023 को हुई, जब 10 साल के डकोटा लेवी स्टीवन्स इंडियाना निवासी है। उसे महिला जेनिफर ली विल्सन के घर पर बेहोश पाया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच में डकोटा के गले और सीने पर चोट के निशान पाए गए। लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जेनिफर विल्सन 48 वर्षीय महिला डकोटा की पालक मां थीं, उसने खुद इस घटना की बात स्वीकार की है।

महिला का वजन करीब 154 किलो था। महिला ने दावा किया कि उसने बच्चे के ऊपर बैठने का कदम ये सोचकर उठाया कि वो नाटक कर रहा है और परेशान होने का दिखावा कर रहा है। महिला के अनुसार, जब वो बाहर से लड़के को घर वापस लेकर आईं, तब वो फिर से घर छोड़ने की कोशिश कर रहा था और गुस्से में था। इसी पल उसने करीब 5 मिनट तक बच्चे के ऊपर बैठने का आरोप स्वीकार किया। जब बच्चा जवाब नहीं दिया, तब महिला ने उसे सीपीआर देने की कोशिश की और फिर पुलिस को सूचित किया।

लड़के की मौत के बाद की जांच में यह सामने आया कि डकोटा की मौत मैकेनिकल एस्फिक्सिया (शारीरिक रूप से श्वसन में रुकावट) के कारण हुई थी और इसे हत्या माना गया है।