img

Up Kiran, Digital Desk: लुधियाना से आम आदमी पार्टी की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ एक भयानक हादसा हुआ है। हरियाणा के खनौरी बॉर्डर के पास विधायक की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में विधायक और एक गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विधायक छीना के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले कैथल के एक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें लुधियाना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। राजिंदरपाल कौर छीना 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनी हैं।

विधायक दिल्ली से लौट रही थीं लुधियाना

विधायक राजिंदरपाल कौर छीना हाल ही में एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिका गई थीं। वह मंगलवार देर रात दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरीं। उनके पति, बेटा, गनमैन और ड्राइवर उन्हें लेने गए थे। विधायक छीना को लेने के बाद पाँचों लोग एक इनोवा कार में पंजाब लौट रहे थे।

छिना और गनमैन को तुरंत हरियाणा के कैथल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने विधायक का प्राथमिक उपचार किया और फिर उन्हें लुधियाना रेफर कर दिया गया। अब विधायक का लुधियाना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई।

--Advertisement--