img

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हालत बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, मिथुन चक्रवर्ती सीने में दर्द से पीड़ित थे और अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं। आज एक दम से उनके सीने में दर्द होने लगा। कुछ असुविधा भी हुई। इससे पहले कि उनकी हालत और बिगड़ती, उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल उनका हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मगर अब उनकी हालत कैसी है? इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती को चर्चित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पद्म भूषण पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और ये भी कहा कि वह यह पुरस्कार पाकर बहुत खुश हैं। मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।