img

Up Kiran, Digital Desk: प्यार अंधा होता है ये तो हम सभी जानते हैं मगर क्या हम कभी सोच सकते हैं कि कोई अपनी जान तक दांव पर लगा दे सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए? हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। खबर है कि एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नए लॉन्च हुए iPhone 16 Pro Max की फरमाइश पूरी करने के लिए अपनी किडनी तक बेच दी।

वीडियो ने बढ़ाई खलबली

सारा मामला तब सामने आया जब लड़के के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में लड़का मुस्कुराते हुए अपने पेट पर लगे टाँकों को दिखा रहा था। वीडियो में उसका पेट ढका हुआ था और उसकी टी-शर्ट को ऊपर उठाते हुए वह अपनी किडनी बेचने के बाद के घाव दिखा रहा था। वीडियो ने सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक नई बहस छेड़ दी।

क्या यह सच है?

वीडियो में लड़के के पेट पर लगे टाँके ज्यादा पुराने नहीं दिख रहे थे और उसकी मुस्कुराहट देखकर कई लोगों ने इसे शंका की नज़र से देखा। कुछ यूजर्स ने तो यह तक कह दिया कि लड़का शायद अपनी गर्लफ्रेंड को बेवकूफ़ बनाने के लिए वीडियो के लिए ही इस तरह की एक्टिंग कर रहा था। सोशल मीडिया पर यह सवाल उठने लगे कि क्या किडनी बेचना वाकई संभव है और क्या ये घटना सिर्फ एक महज अफवाह है?

--Advertisement--