Up kiran,Digital Desk : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार से हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए तरह-तरह के राजनीतिक हथकंडे अपनाएगी, लेकिन अब लोगों को सतर्क रहकर राजनीति करनी होगी।
अखिलेश यादव ने यह बातें शनिवार को प्रदेश सपा मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा मंत्रिमंडल विस्तार जैसे कदमों के जरिए जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है और मंत्री बनाकर असल मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
2027 में सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पात्र महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए होगा।
हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश के लगभग हर विभाग में लूट, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हो रही हैं। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और दुग्ध उत्पादकों को भी दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा कि बिचौलिये मुनाफा कमा रहे हैं और उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
भाजपा की विफलताओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता को भाजपा सरकार की नाकामियों के बारे में जागरूक करना होगा। उन्होंने बजट को लेकर भी सतर्क रहने की बात कही और कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करती है।
इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई
प्रदेश सपा मुख्यालय पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने भारत में महिला शिक्षा की अलख जगाई और महिला सशक्तिकरण की नींव रखी। उन्होंने उन्हें महान समाजसेविका बताया।
इस अवसर पर समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का भी विमोचन किया गया, जिसमें पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि और राष्ट्रीय व ऐतिहासिक दिवसों का उल्लेख है।
शिक्षा को बनाया बराबरी की लड़ाई का जरिया
सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी ने लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने कहा कि जब समाज अंधविश्वास, जातिवाद और महिला उत्पीड़न से जूझ रहा था, तब सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को संघर्ष का हथियार बनाकर समानता की लड़ाई शुरू की।
_654958167_100x75.png)
_632011451_100x75.png)
_214071806_100x75.png)
_709914653_100x75.png)
