img

Up Kiran, Digital Desk: अगर आप जल्द ही ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने लखनऊ डिवीजन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है या उनके रूट में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 11 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे।

रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ को आंशिक रूप से रोका गया है। बिना अपडेट चेक किए स्टेशन पहुंचना आपकी यात्रा में परेशानी पैदा कर सकता है।

रद्द की गई प्रमुख ट्रेनें इस प्रकार हैं:

1 जुलाई से 4 जुलाई तक:

गोरखपुर-लखनऊ (15031/32)

ऐशबाग-गोरखपुर (15070)

गोमतीनगर-गोरखपुर (15081/82)

लखनऊ-पाटलिपुत्र (15033/34)

2 जुलाई से 5 जुलाई तक:

गोरखपुर–ऐशबाग एक्सप्रेस (15069)

29 जून से 11 जुलाई तक अलग-अलग तिथियों में:

आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी (14010)

बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार (14009)

लखनऊ–चंडीगढ़ (4209) और चंडीगढ़–लखनऊ (4210)

भटिंडा–वाराणसी (4520) और वाराणसी–भटिंडा (4519)

आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट (4213) और अयोध्या कैंट–आनंद विहार (4214)

आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर (4070) और राजगीर–आनंद विहार (4069)

 

--Advertisement--