img

धर्म डेस्क। नागपंचमी का पर्व प्रकृति को समर्पित और शुभ फल देने वाला माना गया है। माना जाता है कि भगवान् शिव नागपंचमी के दिन अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। इस बार नागपंचमी 9 अगस्‍त शु्क्रवार को है। इस बार नागपंचमी पर सिद्धि योग और साध्‍य योग बनेंगे। भगवान शिव माता पार्वती के साथ धरती पर वास करेंगे। इस दिन शुक्र और बुध मिलकर लक्ष्‍मी नारायण योग बना रहे हैं। इसके साथ ही शनि अपनी राशि कुंभ में गोचर करते हुए शश रायजोग बना रहे हैं। मतलब कि इस बार नागपंचमी पर शुभ ही शुभ है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों के बेहद शुभ संयोग के साथ नागपंचमी पर्व वृष और तुला सहित पांच राशियों के जातकों जीवन में सुख एवं समृद्धि लेकर आ रहा है। इन पांच राशियों के जातकों की मनोकामना पूर्ण होगी। नागपंचमी पर सर्प दोष एवं पितृ दोष के उपाय करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। ऐसे में आइये जानते हैं कि नागपंचमी पर बना शुभ योग इन पांच राशियों के लिए क्या शुभ करने वाला है ...  

मेष राशि (Aries)

नागपंचमी पर बन रहे शुभ योग के प्रभावस्वरूप मेष राशि के जातकों को नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किस से बड़ा सौदा होगा। इस राशि के जातकों को एक साथ बहुत साराधन मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

वृष राशि के जातकों को काफी दिनों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागपंचमी से इनकी परेशानियां दूर होने वाली हैं। वृष राशि के जातकों के लिए नागपंचमी बहुत शुभफलदायक रहेगी। कामयाबी की शुरुआत होगी। घर परिवार में आपसी समझ विकसित होगा और प्रेम प्रगाढ़ होगा। कहनी भी भी निवेश करने पर आपको लाभ होगा। धन व संपत्ति में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।

सिंह राशि (Leo sun sign)

नागपंचमी के दिन से सिंह राशि के जातकों को भाग्‍य खुल जाएंगे। संतान सुख से वंचित जातकों के लिए खुशखबरी आ सकती है। नागपंचमी पर्व पर बन रहे शुभ योग आपके जीवन में तरक्‍की लेकर आएंगे। इस राशि के जातकों के जीवन में सुख समृद्धि आएगी। आपकी तरक्‍की या वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। जीवन में सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। दांपत्‍य जीवन में खुशहाली आएगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए इस बार नागपंचमी विशेष होगी। नागपंचमी के शुभ प्रभाव से अपार धन की प्राप्ति होगी और आपकी सुख समृद्धि में इजाफा होगा। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए यह दौर सफलता से भरा होगा। दांपत्‍य जीवन में सुखद एहसास होगा। अविवाहितों को मनपंसद जीवनसाथी मिले के योग प्रबल हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए नागपंचमी का पर्व सौगात लेकर आ रहा है। इस राशि के जातकों के भाग्‍य चमकेगी और विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्‍त होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा और बॉस भी आप पर मेहरबान होंगे। समाज में सम्‍मान बढ़ेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। घर परिवार में सामंजस्य विकसित होगा। 
 

--Advertisement--