img

कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को 15 फरवरी 2024 को पुत्र रत्न मिला है। बच्चे के जन्म के पांच दिन बाद 20 फरवरी, 2024 को उन्होंने प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की। एक तरफ जहां विरुष्का को पुत्र रत्न मिलने पर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस पांच दिन बाद खुशखबरी शेयर करने से परेशान हैं। और तो और अनुष्का की डिलीवरी भारत में नहीं बल्कि विदेश में हुई है। विराट-अनुष्का ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के लिए भारत के किसी शहर की बजाय लंदन को चुना. लेकिन, उन्होंने ये फैसला क्यों लिया इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।

बहुत वक्त से अनुष्का शर्मा के प्रेग्नेंट होने की अफवाह थी। विराट-अनुष्का ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी से लेकर बच्चे के जन्म तक पूरी प्राइवेसी बरकरार रखी। एक रिपोर्ट है कि ये जोड़ा गोपनीयता चाहता था। बार-बार मना करने के बावजूद वामिका की फोटो कई बार क्लिक की गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लेकिन, विराट-अनुष्का दूसरे बच्चे को लेकर पूरी प्राइवेसी चाहते थे, इसलिए उन्होंने मुंबई से दूर लंदन को चुना।

दूसरी वजह ये भी बताई जा रही है कि ये कपल यूके शिफ्ट होना चाहता है। वह लंदन को अपना दूसरा घर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। वह ब्रिटेन की नागरिक बनना चाहती है, इसलिए उसने लंदन में बच्चे को जन्म देने का निर्णय लिया। इस बीच विराट-अनुष्का ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

--Advertisement--