img

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हर दिल अजीज कपल हैं। 2017 में विराट और अनुष्का ने शादी कर फैंस को चौंका दिया था। आज उनकी शादी की छठी सालगिरह है.

कोहली-अनुष्का को एक आदर्श जोड़ी के तौर पर देखा जाता है. रन मशीन विराट के मुश्किल वक्त में अनुष्का उनके साथ खड़ी रहीं। विराट भी अक्सर स्टेडियम में अपनी हरकतों से पत्नी के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं।

इनकी जोड़ी के लाखों फैन हैं. एक-दूसरे के प्रति प्यार और मुश्किल वक्त में पार्टनर को दिए सपोर्ट के चलते विरुष्का की जोड़ी कई लोगों के लिए आदर्श है।

सबके चहेते 'विरुष्का' लग्जरी लाइफ जीते हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर कोहली करोड़ों के मालिक हैं। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्मों से भी करोड़ों रुपए कमाती हैं।

जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर है। भारतीय रुपयों के हिसाब से अनुष्का की कुल संपत्ति 255 करोड़ है।

अनुष्का हर महीने करीबन एक करोड़ कमाती हैं। उनके पास मुंबई में 9 करोड़ का घर है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर और मर्सिडीज जैसी महंगी कारें भी हैं। तो वहीं क्रिकेटर विराट कोहली भी संपत्ति के मामले में किंग बन गए हैं। विराट कुल 127 मिलियन डॉलर यानी 1046 करोड़ के मालिक हैं।

किंग कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों कमाते हैं। उनका अपना रेस्टोरेंट 'वन8 कम्यून' भी है। विराट और अनुष्का उर्फ ​​'विरुष्का' कुल 1300 करोड़ के मालिक हैं।

--Advertisement--