
fix smelly shoes: जूतों से आने वाली दुर्गंध उन लोगों के लिए एक आम समस्या है जो सारा दिन जूते और मोजे पहनते हैं। आमतौर पर पुरुष इस समस्या का ज्यादा शिकार होते है। कभी-कभी ये समस्या तब होती है जब जूते लंबे समय तक बिना धुले रह जाते हैं। और तो और कई लोगों के पैरों में बहुत ज़्यादा पसीना आता है। इस वजह से दुर्गंध आती है। सूती मोजे पैरों के पसीने को जूतों में जाने से रोकने में मदद करते हैं। आईये जानते हैं कि इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।
पहला उपाय- पसीने से निकलने वाली नमी जूतों में दुर्गंध की मेन वजह है। इसलिए जूतों को पहनने के बाद उन्हें बंद जगह पर छोड़ना सही नहीं है। सबसे अच्छा तरीका ये है कि जूतों और मोज़ों को धोने के बाद कुछ वक्त के लिए धूप में या हवादार जगह पर रखें। इससे दुर्गंध खत्म हो जाएगी।
दूसरा उपाय- जूतों की दुर्गंध को खत्म करने के लिए कई लोग अक्सर डिओडोरेंट का छिड़काव करते हैं, मगर इससे स्थायी परिणाम नहीं मिलते। एक बेहतर विकल्प ये है कि सिरके को पानी में मिलाकर जूतों के अंदर स्प्रे करें। ये हल्का एसिड दुर्गंध को जल्दी से नियंत्रित करने में मदद करता है और लंबे समय तक रहता है।
तीसरा उपाय- किचन में आमतौर पर पाया जाने वाला बेकिंग सोडा गंदगी और दुर्गंध को दूर करने में भी कारगर है। जूतों की दुर्गंध से निपटने के लिए एक सूती कपड़े में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसे रात भर जूतों में छोड़ दें। सुबह तक दुर्गंध चली जाएगी।