img

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां सीजन अगले महीने की 31 तारीख से शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को इस साल के आईपीएल के कार्यक्रम की भी घोषणा की।

इस साल के आईपीएल में कुछ स्पेशल होने वाला है। इसी तरह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी कोई बड़ा चांस मिलने की संभावना है। अर्जुन तेंदुलकर ने इस साल की रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। इसलिए मुमकिन है कि उन्हें आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने का चांस मिले।

बीते 2 सीजन से फैंस अर्जुन तेंदुलकर को खेलने की डिमांड कर रहे हैं। तेंदुलकर के बेटे बीते 2 सीजन से रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। मगर अभी तक उन्हें डेब्यू का चांस नहीं मिला है।

बीते सीजन की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 30 लाख में अर्जुन तेंदुलकर को अपने बेड़े में शामिल किया। मगर इस बार अर्जुन को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया। मगर अब रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें मौका मिलने की उम्मीद है। अबकी अर्जुन डेब्यू कर सकते हैं।

आपको बता दें MI के स्टार क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह चोट के कारण फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं। इसलिए अर्जुन के प्लेइंग-11 में शामिल होने की उम्मीद है।

 

--Advertisement--