img

Delhi CM Name: चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही इस बात पर चर्चा चल रही है कि BJP दिल्ली के CM पद के लिए किसे चुनेगी। अंततः रेखा गुप्ता को दिल्ली के CM पद के लिए नामित किया गया है। रेखा गुप्ता को चुनकर BJP ने राजस्थान में अपना राजनीतिक फैसला दोहराया है। दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला CM बन गई हैं।

राजस्थान विधानसभा के नतीजे घोषित होने के बाद कई नेताओं के नाम चर्चा में रहे। मगर BJP ने हमेशा की तरह झटका दिया। पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को CM बनाया गया। दिल्ली की चौथी महिला CM बनीं रेखा गुप्ता भी पहली बार विधायक बनीं और उन्हें सीधे तौर पर दिल्ली के CM का पद सौंपा गया है।

तीन बार पार्षद और एक बार मेयर रह चुकी रेखा गुप्ता ने 2015 और 2020 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, उन्हें आप की वंदना कुमारी से हार स्वीकार करनी पड़ी।

इस बार हुए विधानसभा चुनाव में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से 29,000 से अधिक मतों के अंतर से वंदना कुमारी को हराकर बदला लिया। पहली बार विधायक बनकर विधानसभा पहुंची रेखा गुप्ता को अब सीधे CM बनने का अवसर मिला है।

छात्र नेता से CM तक

रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। 1996-97 में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र नेता बनीं। 2007 में उन्होंने उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से चुनाव लड़ा और पार्षद चुनी गईं। वो 2012 में पुनः पार्षद बनीं।

रेखा गुप्ता देश की 18वीं महिला CM हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की पांचवीं महिला CM बन गई हैं। इससे पहले उमा भारती, सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और आनंदीबेन पटेल अलग-अलग BJP राज्यों में CM रह चुकी हैं।