img

कानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर रही है। प्रदेश में कांग्रेस के बेहद कमजोर होने के बावजूद यात्रा में आश्चर्यजनक रूप से बड़ी तादाद में आम लोग शामिल हो रहे हैं। आज यात्रा कानपुर पहुंचेगी। कानपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत के लिए शहर में खूब पोस्टर-बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। इनमे से एक होर्डिंग वायरल हो रही है। इस होर्डिंग में राहुल गांधी को श्रीकृष्ण और अजय राय को अर्जुन के रूप में दर्शया गया है।

इस होर्डिंग को कानपूर के कांग्रेस नेता एडवोकेट संदीप शुक्ला ने लगवाया है। बतौर संदीप शुक्ला जिस तरह महाभारत में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को युद्ध जितवाया था, उसी तरह  राहुल गांधी बीजेपी से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे। उत्तर प्रदेश में वह अजय राय के सारथी बने हैं। यह होर्डिंग कानपुर शहर के जुहारी देवी कॉलेज के पास राहुल गांधी के आगमन के लिए बनाए गए मंच के पास लगाई गई है। यह होर्डिंग उधर से गुजरने वाले हर किसी को आकर्षित कर रही है। देखते ही देखते यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी बुधवार को अपनी न्याय यात्रा को लेकर कानपुर पहुंच रहे हैं। वह उन्नाव के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। न्याय यात्रा का स्वागत करने के लिए हजारों की तादाद में कांग्रेसी कानपुर-उन्नाव बॉर्डर पर खड़े हैं। पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है। घंटाघर चौराहे पर उनकी सभा होनी है। इस बीच एक होर्डिंग लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है।  

--Advertisement--