img

पंजाब के जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक शीतल अंगुराल (अब BJP में) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मगर आज उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्शन खत्म होते ही अंगुराल ने बीजेपी से दूरी बना ली है। बता दें कि अंगुराल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।

अंगुराल ने पत्र में कहा है कि अगर अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया होता तो पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा इलेक्शन कराना पड़ता, जिससे सरकार का चुनाव खर्च बढ़ सकता है। इस वजह से वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं। आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने अंगुराल को 3 जून को बुलाया था। मगर इससे पहले अंगुरल ने खुद ही अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। फिलहाल इस संबंध में विधायक अंगुराल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

आपको बता दें कि लोकसभा इलेक्शन से पहले विधायक अंगुराल बीजेपी में शामिल हो गए थे और अगले ही दिन उन्होंने विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को अपना इस्तीफा भेज दिया था। अंगुराल आप के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू (अब BJP में) के साथ दिल्ली स्थित BJP कार्यालय पहुंचे और BJP में शामिल हो गए।

उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्हें पार्टी का गद्दार भी कहा गया। इसके बाद जिला पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
 

--Advertisement--