
मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में बवाल मच गया है। उसमें वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम का एक होनहार बल्लेबाज इस टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है। भारतीय टीम ने 2013 के बाद से एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को इस बार टीम से काफी उम्मीदें हैं। मगर इस खबर के बाद क्रिकेट फैंस बहुत परेशान हैं।
भारत के लिए बड़ी बुरी खबर
भारत के ओपनर शिखर धवन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है। शिखर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैंने भारत के दिग्गज बल्लेबाज ऋषभ पंत से बात की है और वह 7-8 महीने (ऋषभ पंत हेल्थ) में ठीक हो जाएंगे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह 2023 वनडे विश्वकप में नहीं खेल पाएंगे।
पंत हादसे में बाल-बाल बचे
बीते वर्ष यानी 30 दिसंबर 2022 को सुबह 5 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मादपुर के पास ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। इस हादसे के बाद कार में आग लग गई और इस हादसे में पंत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद उन्हें देहरादून में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए मुंबई शिफ्ट कर दिया गया। ऋषभ के घुटने और टखने के लिगामेंट की सर्जरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 1 महीने में उनकी एक और सर्जरी होनी है।