img

Up Kiran Digital Desk: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से मौसम निरंतर बदल रहा है। तूफान और बारिश के चलते पारे में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। तूफान और बारिश के कारण लोगों को कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब में आज तूफान और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश भी हुई। रोपड़ में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। इसके साथ ही बारिश और आंधी की भी संभावना जताई गई है। हर दिन हल्की बारिश के कारण तापमान निरंतर गिर रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार अगले कई दिनों में पंजाब के कई जिलों में गरज, बिजली गिरने और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में 5 मई को बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 8 मई तक कई जिलों में बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

--Advertisement--