img

bihar jamin survey: नीतीश सरकार ने चल रहे राज्यव्यापी भूमि सर्वे को पूरा करने का टाइम पीरियड जुलाई 2026 से बढ़ाकर दिसंबर 2026 कर दिया है। सर्वे प्रक्रिया के दौरान जनता को होने वाली समस्याओं को कम करने और भूमि संबंधी कार्य का सुचारू और ज्यादा सटीक निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया।

प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने विधानसभा में कहा कि राज्यव्यापी चल रहे भूमि सर्वे की समय सीमा दिसंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के लिए 1,955.98 करोड़ रुपये के बजट प्रस्तावों पर चर्चा समाप्त करते हुए यह बयान दिया।

कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्यों के बहिर्गमन के बावजूद अगले वित्तीय वर्ष का बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा अभ्यास

मंत्री ने कहा कि विभाग ने राज्य भर में भूमि के सर्वे और बंदोबस्त के चल रहे कार्य को पूरा करने के लिए जुलाई 2026 की टाइम पीरियड को पांच महीने बढ़ाने का फैसला किया है। अब ये अभ्यास दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। ये निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और इस अभ्यास में पारदर्शिता भी बनी रहे।

मंत्री ने कहा कि भूमि सर्वे का मकसद वास्तविक भूमि मालिकों को डिजिटल भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान करना है, जिससे भूमि विवादों का स्थायी समाधान हो सके।