_1881872278.png)
Up Kiran, Digital Desk: इंतजार खत्म! इंडिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब शुरू हो चुका है। 24 अगस्त 2025 से यह शो कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो रहा है।
इस बार की थीम है – "घरवालों की सरकार", यानी सत्ता की जंग और रिश्तों की राजनीति के बीच दर्शक देखेंगे जबरदस्त ड्रामा, गठजोड़ और दिलचस्प टकराव। और हमेशा की तरह शो को होस्ट कर रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान।
फैंस का एक्साइटमेंट अब आसमान पर है क्योंकि 16 दमदार कंटेस्टेंट्स इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री कर चुके हैं।
बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट्स 2025 की पूरी लिस्ट
1. अशनूर कौर
21 वर्षीय टीवी और फिल्म एक्ट्रेस, जिन्हें पटियाला बेब्स और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज़ से पहचान मिली।
2. ज़ीशान क़ादरी
गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक, एक्टर और डायरेक्टर। अपने बेबाक अंदाज़ और स्ट्रॉन्ग राय के लिए मशहूर।
3. तान्या मित्तल
डिजिटल क्रिएटर और यंग इन्फ्लुएंसर। शो में लेकर आई हैं नई पीढ़ी की सोच।
4. अवेज़ दरबार
सोशल मीडिया और डांसिंग स्टार। पहले झलक दिखला जा 11 में वाइल्ड कार्ड बन चुके हैं।
5. नगमा मिराजकर
फैशन और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर। अवेज़ दरबार के साथ कपल एंट्री ने शो में चार चाँद लगा दिए।
6. नेहल चुडासमा
मिस दिवा यूनिवर्स 2018 और प्रोफेशनल फिटनेस कोच।
7. बसीर अली
स्प्लिट्सविला और एमटीवी रोडीज़ विनर। स्क्रीन प्रेजेंस से मशहूर।
8. अभिषेक बजाज
बबली बाउंसर और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फेम टीवी/फिल्म एक्टर।
9. गौरव खन्ना
अनुपमा फेम टीवी स्टार और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ विनर।
10. नतालिया जानोसज़ेक
पोलिश एक्ट्रेस, जिन्होंने War 2 और Housefull 5 में काम किया।
11. प्रणित मोरे
पूर्व आरजे और अब स्टैंडअप कॉमेडियन। चुटीले अंदाज़ से घर में हंसी का तड़का।
12. फरहाना भट्ट
लैला मजनू और नोटबुक फेम एक्ट्रेस और सोशल एक्टिविस्ट।
13. नीलम गिरी
भोजपुरी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर, जिनकी TikTok से शुरू हुई जर्नी अब बिग बॉस तक।
14. कुनिका सदानंद
सीनियर टीवी एक्ट्रेस, स्वाभिमान और प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा जैसी हिट शोज़ से पहचान।
15. मृदुल तिवारी
पॉपुलर यूट्यूबर जिनके 19 मिलियन+ सब्सक्राइबर हैं।
16. अमाल मलिक
पॉपुलर सिंगर-कंपोज़र, मलिक फैमिली के बेहद टैलेंटेड मेंबर।
क्यों है ये सीजन खास
- "घरवालों की सरकार" थीम – सत्ता और स्ट्रेटेजी का घमासान।
- टीवी, बॉलीवुड, सोशल मीडिया और म्यूजिक – हर दुनिया के सितारे एक ही घर में।
- कपल एंट्री (नगमा और अवेज़) ने शो में मसाला बढ़ा दिया है।
- सलमान खान का धांसू अंदाज़ और हर वीकेंड धमाकेदार सवाल-जवाब।
--Advertisement--