Bollywood stars routine: नींद वह चीज़ है जिसे हम सबसे अधिक प्यार करते हैं। यह शरीर के लिए भी बहुत आवश्यक है। इस बात को लेकर कई अलग-अलग राय हैं कि आपको कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए। सामान्य तौर पर 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए 24 घंटे की अवधि में 6 से 7 घंटे की नींद बहुत महत्वपूर्ण है। कुछ कलाकार अपनी नींद को लेकर बहुत सचेत रहते हैं।
अभिनेत्री कैटरीना कैफ 7 घंटे सोती हैं और सुबह 6 बजे उठती हैं। शाहरुख खान सबसे कम सोते हैं। वह सुबह 5 बजे सो जाते है और 9 या 10 बजे उठ जाते है।
अक्षय कुमार रात 9 बजे सोते हैं और सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। अजय देवगन भी रात 9 से 9 बजे 30 तक सोते है और सुबह 4 बजे उठते है। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रात में 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेते हैं। आमिर खान भी रात को जल्दी सो जाते हैं। वह रात में 7 घंटे की नींद भी लेते है।
आपको बता दें कि नींद पूरी न होने से तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इससे मूड पर असर पड़ सकता है और दिनभर की गतिविधियों में परेशानी हो सकती है। नींद पूरी न होने से मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है।