img

bhabhi news: सीधी जनपद (मध्य प्रदेश) के कुसमी क्षेत्र में शादीशुदा महिला ने अपने देवर पर ब्लेड से अटैक कर दिया, जिससे वो बुरी तरह से घायल हो गया। घर के लोगों ने उसे तुरंत पास के सरकारी अस्पताल, कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुसमी पुलिस ने पीड़ित का बयान लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना सीधी के आदिवासी क्षेत्र की है, जहां एक भाभी ने अपने देवर के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला किया। इसके परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दर्द से तड़प रहे युवक के गुप्तांग से खून बहने लगा, जिसके बाद वो दौड़ते हुए अपने माता-पिता के पास पहुंचा। माता-पिता ने रात 12 बजे उसे कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और थाने में इसकी जानकारी दी।

पीड़ित शख्स ने बताया कि यह हमला जमीनी विवाद के कारण हुआ। भाभी ने उसे बातचीत के लिए कमरे में बुलाया और वहां उसने ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले के बाद परिवार ने उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति फिलहाल ठीक है।

--Advertisement--