img

chanakya niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में एक ऐसे व्यक्ति का वर्णन किया है जो शत्रु को भी अपनी मुट्ठी में कर सकता है। चाणक्य कहते हैं कि अगर व्यक्ति ऊर्जावान है तो वह कठिन से कठिन काम भी आसानी से कर लेगा।

दुनिया भर में ऐसे बहुत से उत्साही लोग हैं जिन्होंने असंभव काम कर दिखाया है। जो व्यक्ति ऊर्जावान और परिश्रमी होता है वह मन के पापों और वासनाओं पर भी जीत हासिल कर लेता है।

दुनिया में वही सफल होता है, वही कुछ कर गुजरने का हौसला रखता है। वो लोग हमेशा दो कदम आगे रहते हैं। इसलिए उत्साही और मेहनती व्यक्ति अपने शत्रुओं पर आसानी से विजय पा सकता है। अपनी सुरीली आवाज से वह दुश्मनों को आसानी से अपनी ओर मोड़ सकते हैं।

चाणक्य के मुताबिक, कार्य की कठिनता देखकर मनुष्य को घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसे पूरा करने के लिए अच्छी योजना बनानी चाहिए. जो इंसान किसी भी काम को योजना मुताबिक शुरू करता है, उसको लेकर विचार-विमर्श करता है, वो आगे जरूर बढ़ता है।

नोट: उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 
 

--Advertisement--