_1725499322.png)
Up Kiran, Digital Desk: एक तरफ पाकिस्तान तो दूसरी तरफ चीन भारत के खिलाफ जंग लड़ रहा है। अब बांग्लादेश भी इन दुश्मन देशों में शामिल हो गया है। तीनों देश इस बात का फायदा उठा रहे हैं कि भारत ने नेपाल को हिंदू राष्ट्र होने के नाते विशेष सुविधाएं दी हैं। इन देशों के लिए भारत में प्रवेश और बाहर निकलने तथा तस्करी का आसान रास्ता नेपाल बन गया है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि 30-35 संदिग्ध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी सीमा पर भारत में घुसने की फिराक में हैं। अब सीमा से दो चीनी नागरिकों को अरेस्ट किया गया है।
बिहार के मधुबनी जिले में नेपाल सीमा पर एसएसबी ने दो चीनी युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों के पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा। ये दोनों युवक भारत-नेपाल सीमा पर नो-मैन्स लैंड की वीडियोग्राफी करते पकड़े गए। इसके चलते सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं और दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
दोनों को जाठी-पिपरौन सीमा से हिरासत में लिया गया है। दोनों सीमा पर वीडियोग्राफी क्यों कर रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। इनमें से एक को सिर्फ चीनी भाषा आती है, जबकि दूसरा टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलता है। दोनों ने बताया है कि उन्होंने होटल में दस्तावेज रखे थे। इस कारण अभी तक उनके नाम-पते का पता नहीं चल पाया है। चीनी नागरिकों को भारतीय सीमा सुरक्षा बल द्वारा हिरासत में लिए जाने से आशंका है कि चीन सीमा पर फिर कोई आक्रामक हरकत करेगा। 48वीं बटालियन जयनगर के पिपराव एसएसबी के प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील दत्त और हरलाखी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनूप कुमार तथा अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। आईबी के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं।
--Advertisement--