img

जमीन कब्जाने के लिए बैठा चीन कभी शांति से नहीं बैठ सकता है। कुछ न कुछ बनाकर वो खुद को सबसे बड़ा दादा साबित करने की कोशिश करता ही रहता है। जमीन कब्जा करते करते अब चीन की नजर स्पेस पर है। अब चीन का उद्देश्य अंतरिक्ष को लेकर कुछ बड़ा प्लान करना है। कुल मिलाकर ड्रैगन की नापाक नजर अब अंतरिक्ष पर है।

दरअसल, खबर है कि दुनिया के अलग अलग हिस्सों में जमीन कब्जाने वाले चीन की नजर अब अंतरिक्ष पर पड़ गई है। चीन ने अंतरिक्ष को लेकर खास प्लान बनाया है। इसके साथ ही उसने शुरुआती रोड मैप भी तैयार कर लिया है। जिसमें ये तैयारी की गई है कि अभी तक सौरमंडल में किसी तरह से पेलोड रिसोर्स सिस्टम तैयार करना है।

पेलोड रिसोर्स सिस्टम चाइना एरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन के वैज्ञानिकों की देखरेख में यह तैयार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सिस्टम का नाम मिंग वंश के वैज्ञानिक सोन यांग सिंह की किताब ताईन गोंग काई वू रखा गया है। चीन का इरादा क्या है? अब चीन के प्रमुख वैज्ञानिक ने ये बताया कि इसके पीछे का मकसद क्या है।

रिसोर्स सिस्टम अंतरिक्ष में पानी और खनिज संसाधनों को खोजेगा और फिर खनन कर उसका इस्तेमाल करेगा। इससे जल्द ही चंद्रमा समेत गहरे अंतरिक्ष में जाकर संसाधनों को खोजा जाएगा और आर्थिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अंतरिक्ष में मौजूद एस्ट्रॉयड बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं। मंगल ग्रह पर पानी बर्फ के रूप में जमा है और चीन का और उसके सिस्टम का मकसद उसी पानी का इस्तेमाल करना है। 

--Advertisement--