_293614902.png)
Up Kiran, Digital Desk: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) जोगा सिंह को पंजाब पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जोगा सिंह को फाजिल्का पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ड्रग तस्करी से जुड़ी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जोगा सिंह साल 2015 में दर्ज ड्रग तस्करी के एक मामले में फाजिल्का पुलिस को वांछित था। फाजिल्का पुलिस ने मार्केट कमेटी ढिलवां के पूर्व चेयरमैन समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस के दावे के मुताबिक, 2 किलो हेरोइन, 24 सोने के बिस्कुट, 2 पाकिस्तानी सिम और एक टाटा सफारी गाड़ी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जांच के दौरान जोगा सिंह का नाम भी सामने आया था।
इस मामले में सरकार द्वारा लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा की अध्यक्षता में एक एसआईटी का भी गठन किया गया है। इस मामले में पूछताछ के लिए सुखपाल सिंह खैरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। खैरा ने लगातार इस मामले से अपना कोई संबंध होने से इनकार किया है।
--Advertisement--