img

Up kiran,Digital Desk : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे राजस्थान को अपनी चपेट में ले लिया जिससे हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही ਹੈ। सर्दी का सबसे ज्यादा असर शेखावाटी इलाके में देखने को मिल रहा ਹੈ, जहां पारा 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया ਹੈ। खेतों में सुबह-सुबह ओस की बूंदें जमने से पाला पड़ना शुरू हो गया ਹੈ, जिससे फसलों पर बर्बादी का खतरा मंडराने लगा ਹੈ।

शुक्रवार को प्रदेश के 15 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान सिंगल डिजिट में यानी 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी इस सीजन में पहली बार पारा 10 डिग्री से नीचे (9.2 डिग्री) पहुंचा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सर्दी का यह सितम जारी रहने की चेतावनी दी ਹੈ।

फतेहपुर बना राजस्थान का 'सबसे ठंडा' शहर

शेखावाटी का फतेहपुर (सीकर) शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आलम यह  सुबह के वक्त खेतों और गाड़ियों पर बर्फ की हल्की परत जमी हुई नजर आई।

राज्य के अन्य ठंडे शहर

  • लूणकरणसर (बीकानेर): 3.2 डिग्री
  • सीकर: 3.0 डिग्री
  • नागौर: 3.1 डिग्री
  • दौसा: 4.6 डिग्री
  • अलवर: 5.4 डिग्री
  • झुंझुनूं: 6.4 डिग्री

सिर्फ रातें ही नहीं, दिन में भी ठंड का असर साफ दिख रहा ਹੈ। कई शहरों में फीकी धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 25 डिग्री से नीचे बना हुआ ਹੈ। शुक्रवार को दिन में सिरोही सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ।

किसानों की बढ़ी चिंता, फसलों पर 'पाले' का अटैक

शेखावाटी इलाके में तापमान के शून्य के करीब पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई ਹੈ। खेतों में खड़ी सरसों, चना और सब्जियों की फसलों पर पाला पड़ने लगा ਹੈ, जो फसल को पूरी तरह बर्बाद कर सकता  किसानों का कहना ਹੈ ਕਿ अगर अगले कुछ दिन और यही हालात रहे तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता 

आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन ठंड का दौर जारी रहेगा। खासकर शेखावाटी (सीकर, चूरू, झुंझुनूं) इलाके में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच बना रह सकता  और कुछ जगहों पर शीतलहर की स्थिति भी बन सकती ਹੈ।