img

भारत में एक बहुत घातक महामारी की आहट सुनाई दे रही है। अगर इस खतरे की तुरंत रोकथाम के उपाय नहीं किए गए तो बड़ी तबाही भी मच सकती है। कुछ साल पहले कोरोना महामारी की दहशत अभी भी लोगों के मन में बरकरार है।

अब एक नई महामारी आई तो हालात विकराल हो सकते हैं। इस महामारी की आहट सुनाई दी है केरल में। केरल में हाल ही में दो लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। चिंता करने वाली बात ये है कि कोरोना के भी शुरूआती केस केरल में ही मिले थे। अब केरल में फिर दो लोगों की संदिग्ध हालत में मृत्यु हुई है। मामला केरल के कालीकट का है।

केरल के कालीकट में दो लोगों को एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था और दोनों की ही मृत्यु हो गई। हालांकि ये कोविड नहीं है मगर इसके लक्षण निपाह जैसे माने जा रहे हैं। डर जताया जा रहा है कि अगर यह वायरस फैल गया तो निपाह से कई लोगों की जान जा सकती है।

फिक्र करने वाली बात ये भी है कि जिन दो लोगों की मृ्त्यु हुई वो दोनों एक ही निजी अस्पताल में थे और इन्हीं का एक रिश्तेदार अभी भी गंभीर अवस्था में है। अब तक मरीजों के टेस्ट का रिजल्ट नहीं आया।  हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि मरीजों के सिम्पटम निपाह वायरस जैसे हैं। इससे पहले साल 2018 में भी निपाह वायरस अपना आतंक दिखा चुका है।

सन् 2018 में केरल में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक निपाह वायरस जानवरों से पैदा हुआ है। इस वायरस को एन आई बी के नाम से भी जाना जाता है। ये जीवो और मनुष्यों दोनों को ही शिकार बनाता है।

--Advertisement--