img

Dangerous Borders: दुनिया में कई बॉर्डर ऐसे हैं, जहां हर वक्त खतरा बना रहता है। सरहद पार करना तो दूर, इन क्षेत्रों में रहना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। भारत-पाकिस्तान सरहद को दुनिया की सबसे विवादित सीमाओं में गिना जाता है, लेकिन कई सीमाएं ऐसी भी हैं जो इससे भी ज्यादा खतरनाक हैं। इनमें अमेरिका-मेक्सिको, इजरायल-सीरिया और उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया की सीमाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं दुनिया की कुछ सबसे खतरनाक सीमाओं के बारे में-

सूडान-दक्षिण सूडान बॉर्डर- ये इलाका लंबे समय से गृहयुद्ध, जातीय संघर्ष और तेल संसाधनों पर विवाद का शिकार रहा है। ये क्षेत्र खनिज और तेल से भरपूर है, जिसके चलते दोनों देशों के बीच आए दिन दंगे फसाद होते हैं। यहां के सशस्त्र विद्रोही गुट आम लोगों के लिए सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया बॉर्डर- उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच की सरहद को Demilitarized Zone (DMZ) कहा जाता है, लेकिन यह दुनिया की सबसे जानलेवा सीमाओं में से एक है। यहां चारों तरफ बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं। दोनों देशों की सेनाएं इस क्षेत्र में आमने-सामने रहती हैं और कई बार छोटी झड़पें भी हो चुकी हैं।

इजरायल-सीरिया सीमा (गोलान हाइट्स) भी दुनिया की खतरनाक सरहदें मानी जाती हैं। यहां हर सेकंड मौत का खतरा मंडराता रहता है।