img

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 29 जनवरी को अलग अलग टेलीकॉम कंपनियों के यूजर्स से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं। ताजी रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने नवंबर 2023 में 34.5 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े। जबकि जियो की प्रतिस्पर्धी भारती एयरटेल ने करीब 17.5 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। ट्राई के मासिक ग्राहक डेटा की माने तो नवंबर 2023 में वोडाफोन आइडिया ने 10.7 लाख ग्राहक खो दिए। नवंबर में वोडाफोन आइडिया का वायरलेस सब्सक्राइबर बेस घटकर सिर्फ 22.44 करोड़ रह गया।

एयरटेल का ग्राहक आधार बढ़ा

नवंबर तक, 34.47 लाख मोबाइल ग्राहकों के साथ रिलायंस जियो का ग्राहक आधार 45.58 करोड़ था। देश के सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर जियो के ग्राहकों की संख्या में अक्टूबर में करीब 31.6 लाख की बढ़ोतरी देखी गई। अपने ग्राहक आधार में 17.47 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़कर भारती एयरटेल का यूजर बेस बढ़कर 37.98 करोड़ हो गया।

वोडाफोन आइडिया बुरी हालत स्थिति में

वहीं, वोडाफोन आइडिया का यूजर बेस निरंतर घट रहा है। पिछले साल वोडाफोन आइडिया के ग्राहक आधार में गिरावट जारी रही। कंपनी ने सितंबर में 7.5 लाख मोबाइल ग्राहक खो दिए, जिससे उसका यूजर बेस 22.75 करोड़ हो गया। अक्टूबर 2023 में कंपनी ने 20.44 लाख ग्राहक खो दिए। नवंबर 2023 में 10.7 लाख ग्राहक खोने के बाद, वोडाफोन आइडिया का वायरलेस ग्राहक आधार अब 22.44 करोड़ है।

--Advertisement--