![img](https://upkiran.org/wp-content/uploads/2025/02/bjp manifesto delhi_1532783693.jpg)
bjp manifesto: दिल्ली इलेक्शन के बाद BJP ने महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में वादा किया था कि अगर वे सत्ता में आती हैं, तो दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अब जब भाजपा ने दिल्ली में सरकार बना ली है, महिलाओं के मन में यह सवाल उठने लगा है कि यह योजना कब से शुरू होगी और किन महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।
भाजपा की ₹2500 की घोषणा
इलेक्शन में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपनी पार्टी की योजना के तहत महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह देने की घोषणा की थी। इस चुनावी मुकाबले में भाजपा ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ₹2500 की राशि की पेशकश की। पीएम मोदी ने अपनी रैली में कहा था कि महिला दिवस से इस योजना का भुगतान शुरू किया जाएगा। इससे दिल्ली की महिलाओं में उत्साह और उम्मीदें बढ़ गई हैं।
महिला दिवस से शुरू हो सकती है योजना
BJP के चुनावी वादे के अनुसार, ये योजना मार्च 2025 से लागू हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा था कि 8 मार्च, यानी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस योजना की प्रक्रिया शुरू करने का एक महत्वपूर्ण दिन होगा। इस संदर्भ मे ये माना जा रहा है कि मार्च में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।