img

यूपी किरण डेस्क। अमेरिका ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा है कि अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हम अपनी पैनी नजर गड़ाए हुए हैं। हम निष्‍पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया के लिए वहां की सरकार को प्रोत्‍साहित करते हैं। इससे पहले सीएए को लेकर भी अमेरिका ने कहा था कि सीएए पर हमारी करीबी नजर है। बताते चलें कि इसके पहले जर्मनी ने भी अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के साथ एक खास बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए निष्‍पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध कानूनी प्रक्रिया के लिए भारत की सरकार को प्रोत्‍साहित करते हैं। अमेरिका से पहले जर्मनी ने भी दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से नाराज भारत सरकार ने जर्मनी दूतावास के उप प्रमुख को तलब कर भी किया था।

अब देखना है कि लोकसभा चुनाव के मौके पर भारत की आंतरिक राजनीति पर की जा रही टिप्पणियों पर मोदी सरकार क्या रूख अपनाती है। केजरीवाल से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री भी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खातों को फ्रीज किया जा चूका है। ऐसे में विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाला मामले में गत 21 मार्च को ईडी ने ऊनके आवास से गिरफ्तार किया था। वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। केजरीवाल ने कहा है कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। इस बीच केजरीवाल ने जेल से ही आज भी एक आदेश दिया है। इसके पहले भी वह जेल से एक आदेश दे चुके हैं। 

--Advertisement--