
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत बिगड़ गयी है। फिलहाल, वह ईडी की कस्टडी में हैं। उनका शुगर लेवल घट-बढ़ रहा है। जानाकरी के मुताबिक़ अरविन्द केजरीवाल का शुगर लेवल 46 तक गिर गया है। डॉक्टरों का कहना है कि शुगर लेवल का इतना नीचे जाना बेहद खतरनाक है। इससे पहले आज सुबह मीडिया से मुखातिब अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली के सीएम का संदेश पढ़ा था। सुनीता केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने को कहा था।
बुधवार की सुबह सुनीता केजरीवाल मीडिया से मुखातिब थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल को डायबिटीज है। उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा,लेकिन निश्चय दृढ़ है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि वे बहुत सच्चे देशभक्त निडर और साहसी व्यक्ति हैं। उनकी लंबी आयु, सेहत और सफलता की कामना करना। इस दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उनके पति 28 मार्च को माय सबूत के सच्चाई बताएंगे।
गौरतलब है कि अरविन्द केजरीवाल कथित शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की हिरासत में हैं। उन्होंने कहा है कि वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। जेल से ही उन्होंने दो आदेश भी जारी किये हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपनी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसपर आज बहस हो रही है। शाम तक फैसला आने की उम्मीद है। उधर अपने नेता की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।