img

जर्मनी प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों—दूरसंचार, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा निर्माण, उन्नत विनिर्माण, ऑटोमेशन, ड्रोन तकनीक एवं नवाचार—से जुड़े उद्योग जगत के अग्रणी लीडर्स एवं प्रतिनिधियों के साथ सार्थक और परिणामोन्मुख संवाद किया।

स्वदेश वापसी पर नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों एवं भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस स्नेहिल स्वागत से अभिभूत होकर उप मुख्यमंत्री जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ऊर्जा उन्हें प्रदेश के विकास हेतु और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य जी ने जर्मनी सरकार एवं वहां के उद्योग प्रतिनिधियों के सहयोग और सकारात्मक सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस दौरे के ठोस परिणाम शीघ्र ही निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक साझेदारियों के रूप में सामने आएंगे।