भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के विरूद्ध सोमवार को होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
जसप्रीत बुमराह, जो पिछले साल पीठ में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया की घरेलू T20I सीरीज से बाहर हो गए थे, उन्हें 10 जनवरी से शुरू होने वाली एक वनडे सीरीज के लिए टीम में सेलेक्ट किया गया था। मगर फिट होने के बादवजूद बुमराह को टीम में मौका नहीं दिया गया। मगर वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है. यही वजह है कि ऐन मौके पर स्टार गेंदबाज बुमराह को सीरीज़ से बाहर ही रखा गया है।
तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 12 जनवरी को कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय खेमे ने हाल ही में श्रीलंका को टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था।




