img

कल वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मैच था। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जीत लिया। उसने घर में मुंबई इंडियंस (MI) को 7 विकेट से हराया।

CSK ने मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा जीत के लिए दिए गए 158 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में आसानी से पार कर लिया. अजिंक्य रहाणे के आक्रमण ने मुंबई के गेंदबाजों की धार फीकी कर दी। मुंबई का यह खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलता है।

चेन्नई की ओर से अजिंक्य रहाणे ने दमदार डेब्यू किया. उन्होंने अपने पहले ही मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा था। मुंबई के गेंदबाज अंत तक उनके आक्रमण से उबर नहीं पाए। चेन्नई ने आराम से सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की।

चेन्नई के लिए चिंता का विषय बढ़ता जा रहा है

भले ही चेन्नई की टीम ने मुंबई इंडियंस (MI) के विरूद्ध जोरदार जीत हासिल की हो, मगर उसके लिए चिंता की बात है। चेन्नई के प्रमुख ऑलराउंडर दीपक चाहर चोटिल हो गए हैं। कल मुंबई इंडियंस (MI) के विरूद्ध पहला ओवर फेंकने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। दीपक चाहर की हैमस्ट्रिंग इंजरी बिगड़ गई है।

 

--Advertisement--