
Dhanbad news: झारखंड में भ्रष्टाचार की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में धनबाद एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्थित पिपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को घूस लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के विरुद्ध ACB की मुहिम को और अधिक मजबूत बनाती है।
धनबाद ACB टीम को शिकायत मिली थी कि पिपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत लाभार्थी से जियो-टैगिंग के बदले 20,000 रुपये की घूस मांग रहे थे। शिकायत मिलते ही ACB टीम ने जांच शुरू की और योजना के तहत लाभार्थी को रिश्वत देने के लिए प्रेरित किया। जैसे ही मुखिया ने पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपए लिए उन्हें उनके घर से रंगे हाथ अरेस्ट कर लिया गया।
ACB के एएसपी बिनोद कुमार ने बताया कि आरोपी मुखिया को धनबाद ACB कार्यालय लाकर पूछताछ की जा रही है। इस गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार में लिप्त अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में बवाल मच गया है।
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध ACB की सक्रियता निरंतर बढ़ रही है। हाल ही में राज्य भर में कई रिश्वतखोर अफसरों और जनप्रतिनिधियों पर शिकंजा कसा गया है। ACB की इस कार्रवाई को लेकर जनता में उम्मीद जगी है कि राज्य में भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी।