img

Dinesh Mohaniya: दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने आज बताया कि एक महिला ने संगम विहार पुलिस स्टेशन में आप विधायक दिनेश मोहनिया के विरुद्ध फ्लाइंग किस देने का केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धारा 323/341/509 के तहत मामला दर्ज किया है। ये मतदान दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच हो रहा है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

इस बीच, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां आम आदमी पार्टी (आप) अपने शासन रिकॉर्ड और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस फिर से सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं।

बुधवार को सवेरे बजे से ही करीब 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने लगे। सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान चल रहा है, जिसमें 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। ये मुकाबला राजधानी के राजनीतिक हवा को बदल सकता है।

मतदान प्रतिशत के निर्णायक भूमिका निभाने की उम्मीद के साथ सभी की निगाहें दिल्ली के मतदाताओं पर टिकी हैं, जो मतदान केन्द्रों की ओर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 59 प्रतिशत मतदान हुआ था। तो वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में केवल 56 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।