img

जैसा कि सभी जानते हैं कि नारियल पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। नारियल पानी पीने से बॉडी को कई अहम तत्व मिलते हैं। डायटीशियन और डॉक्टर भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। मगर नारियल पानी हर किसी के लिए अच्छा नहीं होता है। क्‍योंकि नारियल पानी पीने से गंभीर बीमारी हो सकती है। नारियल पानी पीने के जितने फायदे हैं उतने ही नुकसानदायक भी हैं। नारियल पानी पीने से आपको पोटैशियम मिलता है। मगर अगर पोटेशियम का स्तर अधिक है, तो आप बीमारी को दावत देते हैं।

पैरालिसिस का खतरा

नारियल पानी में सोडियम, पोटेशियम और मैंगनीज जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसकी सीमित मात्रा शरीर के लिए अच्छी होती है। मगर अगर आप ज्यादा नारियल पानी का सेवन करते हैं तो शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए पैरालिसिस की संभावना है।

शुगर पीड़ितों के लिए हानिकारक

जिन लोगों को शुगर है उन्हें ज्यादा नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें शुगर और हाई कैलोरी होती है, जिससे शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। अगर आप भी नारियल पानी पीना चाहते हैं तो पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

कोकोनट वॉटर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है इसलिए इसे अधिक मात्रा में लेने से शरीर को नुकसान हो सकता है। शरीर में रक्तचाप का स्तर गिर जाता है और आपको चक्कर आने लगते हैं। इसलिए लो बीपी वालों को बिना डॉक्टर की सलाह के नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।

--Advertisement--