img

गंगा दशहरा दिन बहुत खास होता है। इस दिन गंगा में कई चीजें दान की जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा पूजन का बहुत महत्व माना गया है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश शर्मा ने पंचांग के अनुसार बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी 15-16 जून की रात्रि 2:32 बजे प्रारंभ होगी.

शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से व्यक्ति को सभी विपदाओं और ग्रह दोषों से मुक्ति मिल जाती है। आईये जानते हैं इस दिन किया जान किया जाना चाहिए।

मान्यता है कि इस दिन सफेद वस्त्र दान करने से धन में वृद्धि होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके वैवाहिक जीवन को सुखी रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन अन्न दान करना सर्वोत्तम दान माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन मौसमी फलों का दान करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है। 

--Advertisement--